

जावरा (अभय सुराणा) । आर्ट ऑफ लिंविंग पंरिवार जावरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी सुजानमल कोचट्टा के मुख्य आतिथ्य में सुतारी पूरा स्थित ध्यान योग केंद्र पर योग दिवस मनाया गया। अपने उद्बबोधन में श्री कोचट्टा ने सफल व सार्थक जीवन के लिए ध्यान योग को के महत्व को प्रतिपादित किया। आपने स्वास्थ्य रहो व्यस्त रहो व मस्त रहो को को जीवन में अंगीकार करने की प्रेरणा दी तथा अपने सम्मान के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की। इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी का संदेश सुनाया गया ।
आर्ट ऑफ लिविंग टीचर निशा मोदी योग गुरु प्रिया दायम के द्वारा योग सिखाया गया और साथ ही योग, मुद्रा, प्राणायाम और ध्यान से उसके लाभ के बारे में बताया गया है और योग ,प्राणायाम ध्यान कराया गया ।
अतिथि का स्वागत नितेश धनोतिया, प्रकाश अरोड़ा ,जगदीश शर्मा जयप्रकाश सोनी, आशीष भट्ट , जय शर्मा, पिंटू पोरवाल, आंचल भट्ट, हल्केश राठौड़ ने अतिथि का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन ग्रुप के संयोजक प्रदीप शर्मा द्वारा किया गया और आभार सुधीर सेठिया ने माना।