अपनी जीवनशैली को बदलें योग प्रकृति से जुड़े पेड़ लगाएं – डॉ चाहर


रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम पांचों संगठनों के तत्वाधान में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर नगर के चिकित्सा क्षेत्र में जानें मानें अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ.योगेन्द्र सिंह चाहर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
युवा राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया के मार्गदर्शन में अटल सभागृह अलकापुरी कम्युनिटी हाल कुशल योग शिक्षकों ने नियमित 25 दिनों में अपने आप को योग यज्ञ भक्ति प्रकृति से ओतप्रोत आयुर्वेद स्वदेशी वैदिक आचार्य गुरुकुल भारतीय शिक्षा पद्धति सभ्यता संस्कृति को आत्मसात करते हुए समस्त प्रकल्पों को आमजनों में जन अभियान के तौर पर योग सेवकों की भूमिका अदा करेगें।
पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी डाॅ उत्तम शर्मा राज्य कार्य कारिणी सदस्य जयश्री राठौड़ वरिष्ठ योग गुरु सुनिल कुमार गौतम युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा ने कुशल योग शिक्षक बनाने में अपनी सेवाएं दी इन्हीं के नेतृत्व में नव योग सेवक दीपक राठौड़, वैदेही शर्मा, अयोध्या शर्मा, दीपक परिहार, दीपा राहोरी, प्रांजल परिहार, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी का विशेष सहयोग रहा।
जिला यज्ञ प्रभारी पं संजय शिवशंकर दवे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ औषधीय यज्ञ हवन कर शिविर की सम्पन्नता लिए युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा नित्येन्द्र आचार्य ने योग संकल्प पूर्णाहूति के साथ एक व्यक्ति एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देव श्री मयूर पुरोहित का विशेष योगदान रहा।