रंजना गांधी अध्यक्ष एवं रेखा पितलीया सचिव मनोनीत

श्री आराधना भवन महिला सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन

रतलाम। श्री आराधना भवन महिला सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन श्री राजराजेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थं ग्राम पलसोडा में किया गया। श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लुनिया, सचिव हिम्मत गेलडा तथा उपाध्यक्ष प्रवीण बम्बईवाला के सानिध्य में सर्वानुमति से नवीन नियुक्तियां की गई।
श्री आराधना भवन सेवा समिति के सचिव संजय पारख के निर्देश पर महिला समिति चुनाव के लिए सर्वप्रथम नाम रखने का प्रस्ताव रखा जिसमें महिलाओं द्वारा रंजना गांधी को अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव रखा, जिसे समिति की सभी महिला सदस्यों ने सर्वानुमति से पास किया ।पलसोडा तीर्थं ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नवीन अध्यक्षा का शाल,श्रीफल से बहुमान कर श्रीसंघ के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।
रंजना गांधी ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए मार्गदर्शक रेखा लुनिया, मंजु बनवट, निवृत्तमान अध्यक्ष सुषमा मुणत, सचिव रेखा पितलीया, उपाध्यक्ष भावना पारख, सुनीता लुणीया, इन्द्रा कांसवा, कोषाध्यक्ष अनिता लुक्कड सह सचिव निकिता सकलेचा, प्रचार सचिव मेघा नाहर को नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी में पदमा मुरार, प्रेमलता कटारिया, निधि जैन, मनीषा नाहर, निर्मला सकलेचा, बिन्दु कटारिया, मौना लुणीया, रूपाली जैन, रीना पारख, सोना चौपडा, प्रिती चन्द्रावत, प्रीति गांधी, अनिता मुणत, रेखा मुणत, चन्द्रकांता भंडारी, मंजु वन्याक्या, ज्योती मेर, शशि जैन पोहावाला, रानू सकलेचा, चन्द्रकांता पितलीया को रखा गया। उक्त जानकारी प्रचार सचिव मेघा नाहर ने दी।