रतलाम नगर में 5 दिनों में हुआ 49 हजार से अधिक पौधो का रोपण

रतलाम 10 जुलाई । मुख्यमंत्री मोहन यादव, केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व महापौर प्रहलाद पटेल की मंशानुसार पर्यावरण को संरक्षित करने तथा रतलाम नगर को हरियाली से आच्छदित किये जाने हेतु किये जा रहे पौधा रोपण के तहत 49407 पौधो का रोपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंषानुसार 6 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम से 10 जुलाई अंतर्गत नगर निगम रतलाम द्वारा दिनांक 10 तारीख तक 49407 पौधे स्वयं एवं जनसहभागिता और संस्थाओं को पौधे वितरण कर लगवाए गए। नगर निगम द्वारा इस वर्ष नवाचार करते हुए निशुल्क पौधे वितरण हेतु गूगल रजिस्ट्रेशन लिंक जारी की थी जिसमें 52500 से अधिक पौधे की मांग प्राप्त हो चुकीं है।
नगर निगम द्वारा किए गए इस नवाचार में लोगों ने पौधारोपण में खूब उत्साह दिखाया। एक जुलाई को निशुल्क पौधे वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया था। एक ही दिन में नगर निगम ने 25000 से अधिक पौधे आम नागरिकों को एवं पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं को निशुल्क वितरण किए गए। 6 जुलाई को आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में भी 103 स्थान पर नगर निगम ने 8722 पौधे एक ही दिन में लगाये जा चुके हैं। अभी तक नगर निगम 13807 पौधे विभिन्न स्थानों पर लगा चुका है। निशुल्क पौधे वितरण का आंकड़ा भी 35600 पौधे निशुल्क वितरण किए जा चुके हैं।
महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने आम नागरिकों से अपील की है कि निशुल्क पौधे प्राप्त करने वाले व्यक्ति एवं संस्थाएं पौधे लगाने के फोटो एंव उनकी संख्या निगम द्वारा जारी की गई गूगल लिंक पर जरूर अपलोड करें। 10 जुलाई को नगर निगम द्वारा दिलीपनगर मुक्त्ति धाम में 110 पौधे, करमदी प्लांट पर 15 पौधे , आदिवासी परिसर छात्रावास में 150, महू रोड़ डिवाइडर पर 85 पोधै लगाए गए।