श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप द्वारा निराश्रित लोगो का अपना घर संस्थान रतलाम में भजन कीर्तन एवम् सेवा कार्य किया गया

रतलाम। श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप द्वारा निराश्रित लोगो का अपना घर संस्थान रतलाम में भजन कीर्तन एवम् प्रभुजी (निराश्रित लोग) का सेवा कार्य किया गया तथा आवश्यक खाद्य साम्रगी भी प्रदान की गई।
श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्था समय समय पर सेवा कार्य करती रहती है और कई सेवा कार्य के आयोजन के साथ कई रक्तदान शिविर भी आयोजित कर चुका है। कई संस्थाओं को सयम समय पर आवश्कतानुसार सहायता उपलब्ध कराई गई है। संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि वर्तमान में अपना घर, रतलाम में 39 निराश्रित प्रभुजी का भरण पोषण और देखभाल हो रहा है। यहाॅ एक समय के भोजन का खर्च 1600 रू, एक दिन के भोजन का खर्च 4000 रू तथा एक दिन का सम्पूर्ण खर्च 11000 रू है। इस संस्था की वार्षिक सदस्यता शुल्क 1100 रू, आजीवन सदस्यता शुल्क 11000 रू तथा संरक्षक सदस्यता शुल्क 1,00,000 रू है।
अपना घर आश्रम का मुख्यालय भरतपुर राजस्थान में है, जो निराश्रित लोगों का सम्पूर्ण भारत में सबसे बड़ा संस्थान (आश्रम) है। वर्तमान में इस आश्रम में 4200 से अधिक प्रभुजी निवास कर रहे है और उनकी देखभाल की जा रही है। इस आश्रम में न केवल असहाय मनुष्यों बल्कि असहाय दुर्घटनाग्रस्त गायों, अन्य पशुओं और पक्षियों का भी उपचार, देखभाल और आश्रय प्रदान किया जाता है।
अपना घर के मुख्य कार्यकारी डाॅ. भारद्वाज दंपति है,, ये अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बेघर, बेसहारा, उत्पीड़ित, असहाय, परित्यक्त, मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार, घालय, संक्रमित वृ़़द्व और मरणासन्न अवस्था में पड़े हुए लोगों को आशा और खुशाी देने के अपने मिशन को जारी रखे हुए है। निराश्रित लोग आमतौर पर रेल्वे स्टेशनों, बस स्टेण्ड,, धार्मिक और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बहुत ही अस्वच्द, गंभीर रूप से बीमार और दर्दनाक स्थिति में पाए जाते है, जिनकी कोई भी मदद करने या छुने का तैयार नही होता है। इनके भोजन, दवा और देखभाल की कमी के कारण उनकी स्थिति और भी गंभीर हो जाती है यहाॅ तक कि वे आम तौर पर लंबी और दर्दनाक मौत की और बढ़ जाते है
हर जरूरतमंद, असहाय, बीमार व्यक्ति को तत्काल सेवाएं प्रदान करने तथा उन्हे मौके से तुरंत बचाने के लिए भारत के 42 विभिन्न शहरों में अपना घर आश्रम सेवा समिति तथा 60 हेल्पलाईनें कार्यरत है।
संगठन का उद्देश्य निराश्रित लोगो, जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है, ऐसे व्यक्तियों की मानसिक और शारीरिक सम्पूर्ण देखभाल करके उनको परिवार और समाज के लिए उपयोगी बनाना है। इसलिए इनके ठीक होने के बाद भारत के 23 विभिन्न राज्यों में अब तक 23000 से अधिक प्रभुजी का पुनर्वास किया जा चुका है।
सोश्यल गु्रप के अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 15 अगस्त 2024 को 26 वाॅ रक्तदान शिविर कां आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान महादान के कार्य में सहयोग करने की अपील की है। संस्था के सचिव विजय अग्रवाल ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री अग्रसेन सोश्यल गु्रप के वरिष्ठ सदस्य राजेश गोयल, विवेक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, राजेश एलपी, अमित अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, अनिल गोयल, मनोज मित्तल, दिनेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश चैधरी तथा डाॅ तरूण गर्ग सुनील गोयल आदि उपस्थित रहे ।