प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए – अभय सुराणा

  • एक पौधा मां के नाम अभियान
  • अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच व श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति की संयुक्त पहल

जावरा । पेड़ पौधे के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर बड़ा उपकार करती है तथा प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हमें पेड़ पौधे लगाना बहुत जरूरी है। उक्त विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति जावरा द्वारा श्री जैन दिवाकर हायर सेकेंडरी स्कूल रिंगनोद पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कहे, सुराणा ने आगे कहा कि पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है।इस अवसर पर प्रांगण में अशोक, नीम, तुलसी, विद्या आदि के पौधे रोपे गए। विद्यालय के डायरेक्टर एवं विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्रीअभय श्रीमाल ने विश्वास दिलाया कि यह सभी पौधे जीवित अवस्था में रहेंगे तथा इसके देखभाल की पूरी जिम्मेदारी हमारी रहेगी। इस अवसर पर एक पोधा मां के नाम व वृक्षारोपण के महत्व पर राजकुमार हरण व श्री रमेशचन्द्र जैन ने भी विचार रखें।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
अभय सुराणा रमेशचंद जैन एडवोकेट, अभय श्रीमाल, राजकुमार हरण सरदारमल जैन शांतिलाल डांगी, नेमीचंद जैन, अशोक रांका सुशील मेहता, ऋषभ छाजेड़ डिंपेश श्रीमाल श्रीमती मंजू जी डांगी श्रीमती प्रेमलता बोहरा आदि उपस्थित थे।