
जावरा (अभय सुराणा)। पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा., उपाध्याय श्री कस्तूरचंद जी म.सा. के दिव्य आशीर्वाद से श्री पदमचंद जी म.सा., प्रवर्तक श्री अमर मुनि जी म.सा. के कृपानुरागी आचार्य डॉ शिवमुनी जी म.सा., जैन दिवाकरीय श्रमण संघिय आगम ज्ञाता श्री विकसित मुनि जी म.सा., नवकार आराधक श्री वितराग मुनि जी म.सा. आदि ठाणा-2 का चातुर्मासिक का मंगल प्रवेश दिनांक 17 जुलाई 2024 बुधवार को खाचरोद रोड स्थित लाभ शुभ परिसर से बड़े ही उत्साह के साथ श्रावको द्वारा जग में चमके जैन दिवाकर नभ में चमके जैन दिवाकर के गुंजायमान नारों के साथ एवं श्राविकाओं द्वारा 108 कलश उठाकर चल समारोह में शामिल हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ। चल समारोह जैन दिवाकर भवन जावरा पर पहुचा वहा पर पहुंचकर जूलूस धर्म सभा में परिवर्तित हुआ। धर्म सभा को गुरु भगवंत ने आगामी चातुर्मास में अधिक से अधिक जप,तप, धर्म आराधना करते हुए बिताने का संदेश दिया एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा दी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए चातुर्मास समिति के अध्यक्ष कोचट्टा महामंत्री महावीर छाजेड़ ने बताया की चल समारोह मे इंदौर, उज्जैन, बेरछा मंडी, शाजापुर, बलारिया सवाई माधोपुर,कोटा रिंगनोद श्री संघ के सदस्यों ने प्रवेश में सक्रियता के साथ भाग लिया। धर्म सभा में जैन दिवाकर बहू मंडल एवं जैन दिवाकर महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। धर्म सभा में श्री रमेश भंडारी इंदौर श्री अभय श्रीमाल रिंगनोद आदि ने अपने विचार रखें।
कार्यक्रम के पश्चात श्रीसंघ द्वारा नवयुवक मंडल के सक्रिय सदस्यों के सहयोग से सागर साधना भवन सोमवारिया पर गौतम प्रसादी का आयोजन रखा गया। दिनांक 19 जुलाई 2024 को जो गुरुदेव जैन दिवाकर से चौथमल जी महाराज साहब के प्रति माह सुदि तेरस के जाप रखे गए हैं संघ सभी सदस्यों से विनती है जाप में पधार कर गुरुगच्छ की महिमा में अभिवृद्धि करें । धर्म सभा का संचालन महामंत्री महावीर छाजेड़ ने किया । आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीमाल ने माना।