
जावरा (अभय सुराणा) । जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार जीव दया के प्रति जो सेवा भावना का कार्य कर रहा है वह पूरे भारतवर्ष में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रेरणादायक कार्य हो गया है। ग्रुप द्वारा करुणा योजना के माध्यम से जो 27 योजनाएं चला कर मुक पशु- पक्षियों के प्रति ग्रुप सदस्य जो दया भाव एवं सेवा भाव रखते हैं वह अकल्पनीय है। उक्त विचार राजेंद्र धाम नाकोड़ा जी एवं राजेंद्र भवन पालीताना के ट्रस्टी समाजसेवी संजय वाणीगोता मुंबई द्वारा जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा स्व. श्रीमती कुसुम बाला पोखरना, स्व. विजय कोचट्टा, स्व. पवन पोखरना की स्मृति में घर-घर से रोटी संग्रह योजना के अंतर्गत रोटी संग्रह अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रकट किए गए। इस पावन अवसर पर अशोक मागीलाल पुणे वाला, ट्रस्टी श्री राजेंद्र भवन पालीताना एवं अंकित नागदा युवा समाजसेवी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्ठा ने कहा ग्रुप करुणा योजना के माध्यम से जो सेवा कार्य कर रहा है उससे जावरा का नाम गर्व से ऊंचा हुवा है। कार्यक्रम मे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री अभय सुराणा, लायंस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्ष राकेश कोचट्टा द्वारा भी अपने विचार व्यक्त करे। पोखरना परिवार के पुखराज पोखरना, मणिलाल पोखरना द्वारा योजना की निरंतरता के लिए आगे भी सहयोग के भाव प्रकट किये।
ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष संजय आंचलिया द्वारा करुणा योजना की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया एवं रोटी संग्रह योजना के अंतर्गत बताया कि प्रतिदिन प्रातः 11 से 1 ऑटो रिक्शा जावरा शहर में भ्रमण कर घर-घर से रोटी एकत्रित करेगा। ग्रुप के अध्यक्ष हर्षित पगारिया एवं करुणा योजना संयोजक सुभाष टुकड़िया एवं सहसंयोजक पीयूष चपरोड़ ने अतिथियों का अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया एवं नगर वासियों से अपील की कि आप प्रतिदिन दो रोटी अतिरिक्त गए कुत्तों के लिए अवश्य बनाएं सभी अतिथियों ने वाहन चालक श्री गोपाल जी का पुष्प माला से स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र काठेड़, मनोज मेहता, उपाध्यक्ष आशीष कोठारी, कोषाध्यक्ष प्रियंक धारीवाल, दिनेश भंडारी, राहुल बरैया, संदीप दसेड़ा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज मेहता द्वारा किया। अंत में आभार उपाध्यक्ष आशीष कोठारी द्वारा माना गया।