
रतलाम । नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि इन्दोर निवासी वर्तमान में करमदी रोड निवासी स्व. अंबालाल पितलिया के सुपुत्र पारसमल पितलिया का असामयिक निधन हो जाने पर वरिष्ठ समाजसेवी भगवान ढलवानी, विजय संघवी तीलगारा वाले की प्रेरणा से पुत्र विकास पितलिया ने उनके नेत्रों को दान करने की सहमति दी।इसकी सूचना नेत्रम संस्था के सक्रिय सदस्य शलभ अग्रवाल द्वारा मेडिकल कालेज डीन अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर , विनोद कुशवाह, ज्योतिसिंह चौहान, गोपाल गेहलोत द्वारा मृतात्मा का कार्निया लिया। नेत्रदान के लिए शलभ अग्रवाल अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर पितलिया के निवास स्थान पर पंहुचे और नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोड़ा। नेत्रदान के दौरान शलभ अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोपाल पतरावाला, हेमन्त मूणत ,भगवन ढलवानी मौजूद रहें।
नेत्रम परिवार द्वारा जनहित के इस निर्णय को लेकर नवनीत मेहता, गिरधारी लाल वर्धानी, शीतल भंसाली, प्रशान्त व्यास, सुरेश पाटीदार, मंजुला माहेश्वरी, राखी व्यास, सपना दुबे ने परिजनों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए साधुवाद दिया।