सुश्रावक शांतिलाल धींग का असमायिक निधन, मध्य रात्रि में 3 बजे हुआ नेत्रदान

रतलाम । प्रतिष्ठित सुश्रावक स्व. समरथ मल धींग के पुत्र शांतिलाल धींग का अल्प बीमारी के पश्चात निधन होने पर नेत्रम के रोटे. यशवन्त पावेचा द्वारा पुत्र पंकज, मनीष (प्रमोद) एवम परिजन को पूज्य पिताजी के नेत्रदान हेतु प्रेरित किया। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमती मिलने के पश्चात नेत्रम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास बडनगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के परमानंद राठौर के साथ रात्रि में ही तत्काल बडनगर से रतलाम पहुच कर कार्निया लेने की प्रक्रिया पुर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया। नेत्रदान के दौरान हेमन्त मुणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, भगवान ढलवानी उपस्थित थे । नेत्रम संस्था के शीतल भंसाली, नवनीत मेहता, गिरधारी लाल वर्धानी, मीनू माथुर, प्रशान्त व्यास, जनक नागल, राखी व्यास, मंजुला माहेश्वरी, सपना अरविन्द दुबे, रीना टाक, कश्मीरा पाठक ने धींग परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।