जावरा (अभय सुराणा)। श्री वर्धमान स्थानवासी जैन श्रावक संघ जावरा के अध्यक्ष इंदरमल टुकड़िया एवं चातुर्मास समिति के अध्यक्ष कोचट्टा द्वारा वर्ष 2024 के लिए चातुर्मास समिति के नवीन कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारी की घोषणा की गई। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीमाल, उपाध्यक्ष कनकमल चौरडिया, विनोद ओस्तवाल, वर्धमान टुकड़िया, यश जैन छाजेड़, चातुर्मास समिति के सचिव पद पर प्रकाशचंद श्रीश्रीमाल, आकाश जैन, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश जैन बोहरा, शीतल तातेड को मनोनीत किया गया । उपरोक्त जानकारी श्रीसंघ के महामंत्री महावीर छाजेड़ ने देते हुए बताया कि नवीन कार्यकारिणी में पवन संघवी, वीरेंद्र कोचट्टा, रमेशचंद जैन, वर्धमान मांडोत, बसंतीलाल चपडोद को संरक्षक पद पर एवं परामर्शदाता के रूप में पारसमल बरडिया, शांतिलाल डांगी, अजीत राका, सुरेंद्र मेहता, मनोहरलाल चपड़ोद को मनोनीत किया गया । नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने तन, मन, धन से आगम ज्ञाता ध्यान योगी श्री विकसित मुनि जीम.सा. नवकार आराधक श्री वितराग मुनि जी म.सा.के चातुर्मास को सफल बनाने का निर्णय लिया। दिवाकर भवन पर विराजित गूरू भंगवत के पावन सानिध्य में श्री जैन दिवाकर चौथमल जी महाराज साहब के प्रतिमाह तेरस के जाप का आयोजन रखा गया संघ के श्रावक श्राविकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर श्रद्धा भक्ति का परिचय दिया जाप के लाभार्थी पारसमल सुमित कुमार विरल बरडिया रहे। दिनांक 20 जुलाई से चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा प्रतिदिन प्रातः 9 से 10 प्रवचन एवं दिनांक 21 से प्रतिदिन दोपहर 2 से 3 रोग शोक भय नाशक पेसठिया छंद व नवकार मंत्र के कलश स्थापना कर 68 दिवसीय जाप प्रारम्भ होंगे। ज्ञान चर्चा के लिए प्रतिदिन 3 से 4 का समय रहेगा।धर्म सभा का संचालन सचिव आकाश जैन ने किया।