शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच की साधारण सभा 27 जुलाई को

रतलाम।  नगर की अग्रणी संस्था शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच की वार्षिक साधारण सभा की बैठक आगामी 27 जुलाई 2024 शनिवार शाम 4:00 बजे सहभोज के साथ बड़बड़ हनुमान मंदिर राम भवन पर रखी गई है। जिसमें संस्था के जिले भर के समस्त पदाधिकारी तथा सदस्यगण सम्मिलित होंगे।
संस्था अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव दिलीप वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी दशरथ जोशी, रमेश परमार ने बताया कि बैठक में संस्था द्वारा वर्ष भर के कार्यक्रमों का फोल्डर विमोचन किया जावेगा। जिसके अंतर्गत शिक्षकों एवं बालकों के लिए आगामी 5 सितंबर के संदर्भ में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता तथा साहित्यिक कार्यक्रमों का विवरण होगा। शिक्षक दिवस पर होने वाले सम्मान समारोह तथा संस्था की तहसील इकाइयों की घोषणा भी की जावेगी। साधारण सभा में संस्था के पदेन संरक्षक जिला शिक्षा अधिकारी के.सी.शर्मा, परामर्शदाता डॉ.सुलोचना शर्मा, ओ.पी.मिश्रा, डॉ. मुरलीधर चांदनी वाला,. डॉ. गीता दुबे, प्राचार्य सुभाष कुमावत, ममता अग्रवाल, समरथ भूरिया, गोपाल जोशी आदि मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध सर्वश्री कृष्ण चंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौड़, राधेश्याम तोगड़े, जगदीश उपमन्यु, रमेश उपाध्याय, मदन लाल मेहरा, मनोहर प्रजापति, आर.सी.तिवारी, वीणा छाजेड़, भारती उपाध्याय, प्रवीणा दवेसर, कविता सक्सेना, रक्षा के कुमार, आरती त्रिवेदी, विनीता पटेल, अंजुम खान, नरेंद्र सिंह पवार, अनिल जोशी, मिथिलेश मिश्रा, चंद्रशेखर लश्करी, रघुनाथ खराड़ी, विजय यादव, अनिल कटारिया, देवेंद्र सिंह वाघेला, डॉ. मुनीद्र दुबे, स्वतंत्र दशोत्तर, कमल सिंह राठौड़, दयाशंकर पालीवाल, मनोहर लाल जैन, वीरेंद्र कैथवास सहित अनेक शिक्षकों ने शिक्षकों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।