

रतलाम। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर रतलाम शहर में बढ़ते हुए तापमान वायु प्रदूषण पर रोक लगे तथा रतलाम वासियों शुद्ध ऑक्सीजन मिले इस जनहित को ध्यान में रखते हुए जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम मेंन ने पुर्व कलेक्टर एरिया गुलाब चक्कर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं नगर निगम की अध्यक्षया श्रीमती मनीषा शर्मा व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश महेश्वरी व पार्षद योगेश पापटवाल सभी के आतिथ्य में 201 पौधों लगाने के साथ ही उन्हें रक्षा करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष अनिल बोहरा ने जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी व कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा का स्वागत किया व निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा का सुमन बोहरा कविता कांठेड़ और संगीता रांका ने स्वागत किया। सचिव विपिन पुगलीया व नीलेश काकड़ी वाला ने पार्षद प्रतिनिधि राजेश महेश्वरी का तथा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने पार्षद पापट वाल का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रुप की महिला सदस्य भी उपस्थित थी। सुमन बोहरा, संगीता कोठारी, कविता कांठेड़, संगीता रांका, मधु जैन, अलका नाहर, सपना मेहता, टीना कोचर, आराधना खिमेसरा तथा साथ ही ग्रुप परिवार के पूर्व अध्यक्ष राजेश रांका जयवंत कोठारी संजीव कोठारी सुनील चपलोद चेयरमैन सुभाष मुणत शेखर कटारिया सुभाष सिगावत अतुल कोठारी विनोद कोचर विजय कांठेड़ शैलेंद्र चोपड़ा अनिल गोखरू तरुण खेमेशरा राकेश पीपाड़ा महेंद्र कांठेड़ नितेश नहार संतोष खेमेशरा आदि ग्रुप परिवार के सदस्यों ने पौधारोपण कर उन्हें रक्षा करने का संकल्प लिया। संचालन गणतंत्र मेहता ने किया आभार निलेश काकड़ी वाला ने माना।