श्री साधुमार्गी जैन श्री संघ द्वारा नि-शुल्क न्यूरो थेरेपी शिविर संपन्न

रतलाम। श्री साधुमार्गी जैन श्री संघ एवं समता युवा संघ द्वारा तीन दिवसीय न्यूरोथेरेपी शिविर का आयोजन गोपाल गौशाला समता भवन पर आचार्य श्री रामलाल जी मसा के दीक्षा के स्वर्ण जयंती के अवसर पर महतम महोत्सव के अंतर्गत किया गया। जिसमें दिल्ली के डॉ.लाजपत राय निरोथेरेपी सेंटर से पधारी डॉक्टर दिगंबर कश्यप एवं उनकी समस्त टीम द्वारा सर्वाइकल स्लिप डिस्क घुटनों में दर्द, सर दर्द, थायराइड, जोड़ों के दर्द, लकवा, पार्किंसन ऐसी आदि कई बीमारियों का उपचार 400 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रितेश गादिया ने बताया कि यह शिविर का आयोजन तीन दिवसीय था जिसमें दवाई जांच या अन्य कोई साइड इफेक्ट्स के बिना यह शिविर संपन्न हुआ। जिसका संयोजन संघ के मनसुख गांधी व सुशील गोरेचा द्वारा किया गया। इसमें कई मरीज ने उपचार करवाया शिविर का समय प्रातः 10 से 1व दोपहर 2 से 4 रखा गया था। अवसर पर संघ अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़, मंत्री अशोक पिरोदिया, मदनलाल कटारिया, कमल पिरोदिया, मणिलाल घोटा, राजेन्द्र मूणत, दिलीप मूणत, रमेश कटारिया, निर्मल गोखरू व समता युवा संघ के अध्यक्ष अर्पित गांधी मंत्री अर्पित बाफना एवं आदि कई समाजजन उपस्थित थे।

Play sound