प्रभु प्रेमी संघ के गुरूपूर्णिमा महोत्सव में गुरू भक्ति में रमे भक्त

रतलाम 21 जुलाई। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज द्वारा संस्थापित प्रभु प्रेमी संघ के तत्वावधान में रविवार को गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रार्थना, पादूका पूजन और भजन हुए। महोत्सव की संगीतमय प्रस्तुतियों पर गुरू भक्तों ने नृत्य किया और पादूका पूजन कर गुरू के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
प्रभु प्रेमी संघ का गुरू पूर्णिमा महोत्सव श्री कालिका माता सत्संग हाल में हुआ। इसके आरंभ में भजन गायक रोहित शर्मा, निलेश जोशी एवं घनश्याम प्रजापत ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर अधिकांश गुरू भक्तों ने अपनी भावमय प्रस्तुतियां दी। पादूका पूजन की शुरूवात संस्था अध्यक्ष हरीश सुरोलिया, सुषमा कटारे, केबी व्यास, नारायणलाल शर्मा, किर्ती व्यास, संजीव पाठक, नवीन भटट ने अभिषेक पूजन कर की। इसके बाद गुरू भक्तों ने कतारबद्ध होकर पूजन किया। इस दौरान प्रमोद राघव शेलेन्द्र डागा, मनोहर पोरवाल, कैलाश व्यास, नरेश झालानी, रामेश्वर खंडेलवाल, नारायणलाल शर्मा, जयेश झालानी, रमेश शर्मा, केबी व्यास, निलेश झालानी, भूषण व्यास, संजय सोनी, मुकेश सोनी, संजीव पाठक, विरेन्द्र जोशी, आरआर दुबे, लल्लन सिंह ठाकुर, राकेश पोरवाल एवं अरुण त्रिपाठी सहित असंख्य गुरूभक्त उपस्थित रहे।