महापौर प्रहलाद पटेल ने पूर्व सैनिकों से साथ मनाई कारगिल विजय रजत जयंती

भारत माता के चित्र पर किया माल्यार्पण

रतलाम 26 जुलाई । महापौर प्रहलाद पटेल ने 26 जुलाई 2024 को 26 वॉं कारगिल विजय दिवस का महोत्सव विनोबा नगर स्थित कारगिल उद्यान में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, सेन्ट्रल गव्हर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाश व्यास, पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले कर्नल श्रीमती रेवा जोशी व पूर्व सैनिकों के साथ हर्षोल्लास से मनाया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया तत् पश्चात् संगठन गीत हम भारत के पुर्व सैनिक नई प्रेरणा लाये है का गान किया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांतीय सचिव नायब सुबेदार सुरेन्द्रसिंह वाघेला ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया।
मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सैनिकों के त्याग और बलिदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की और युद्ध में शहीद हुए सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावुक हुए। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, ले. कर्नल श्रीमती रेवा जोशी, श्री प्रकाश व्यास व श्रीमती धीरजकुवंर राठौर ने भी पृथक-पृथक संम्बोधित किया।
स्वागत उद्बोधन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला ईकाई रतलाम के अध्यक्ष नायब सुबेदार वी.के. त्रिपाठी ने देते हुए 26 वर्ष पूर्व हुए कारगिल युद्ध के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी व कारगिल चुद्ध का एक ऑडियो क्लीप सुनाया एवं कारगिल के युद्ध में हिस्सा लिये हुए समारोह में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों का परिचय भी करवाया।
कारगिल आपरेशन विजय में भाग लेने वाले पुर्व सैनिक ले. कर्नल श्रीमती रेवा जोशी, मास्टर वारंट आफिसर डी.आर. परमार, सुबेदार मेजर तुलसीराम वर्मा, राजेश छीपा, नायब सुबेदार ईश्वरसिंह राठौर, राधेश्याम पाटीदार, ओ.पी. लोध, आर.पी. सोनार, हवलदार अजीत भदौरिया, विजेन्द्रसिंह पवांर, नारायण सिंह राठौर, छत्तर सिंह, सुनील यादव, राजकुमार सोनगरा, नायक सुरेन्द्रसिंह सिसौदिया, अशोक सिसोदिया, महेन्द्र प्रताप सिंह , शिव प्रताप सिंह सक्तावत, अशोक राठौर का सम्मान महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती धीरजकुवंर राठौर ने शाल-श्रीफल भेंटकर किया।
इस अवसर पर जिले के पूर्व सैनिक, उनके परिवार के सदस्य, सैन्य मातृ शक्ति एवं विनोबा नगर निवासी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबेदार बी.एल. कटारे, सुबेदार मेजर महेन्द्रसिंह गोहिल, हवलदार विक्रम वाघेला, सिपाही श्यामलाल भावसार, सिगनल मेन पेटारेजी एवं पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी के द्वारा कारगिल आपरेशन में शहीद हुए शहीदों को पुष्पांजली अर्पित की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नायब सुबेदार वी.के. त्रिपाठी ने किया व आभार सैन्य मातृ शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पेन्द्र कुवंर सिसोदिया ने माना।