तेरापंथ युवक परिषद रतलाम द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यक्रम सम्पन्न

रतलाम। आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वीश्री पुण्यप्रभा जी आदि ठाणा – 4 के सान्निध्य में अभातेयुप के निर्देशन मे तेरापंथ युवक परिषद रतलाम द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
सर्वप्रथम साध्वीश्री जी द्वारा नवकार मंत्र के सांगान से प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात् विजय गीत का संगान किया गया। युवक परिषद अध्यक्ष पुनीत भंडारी ने अपने वक्तव्य मे इस कार्यक्रम के महत्व को बताते हुए साध्वीवृंद के प्रति कृतग्यता ज्ञापित की। ज्ञानशाला प्रभारी सोनू कोटडीया व सहप्रभारी चेतना कोठारी ने अपने वक्तव्य मे ज्ञानशाला की गतिविधियों को बताते हुए सभी से अपने बच्चों को ज्ञानशाला मे भेजनें की अपील की। उसके बाद ज्ञानशाला के ज्ञानार्थीयो द्वारा प्रस्तुति कर मंत्र दीक्षा का महत्व बताया गया। ज्ञानशाला के छोटे छोटे बच्चो द्वारा बहुत ही मनमोहन गीत पर प्रस्तुति दी गयी।
साध्वीश्री जी ने अपने प्रेरणादायी उदबोधन मे लगभग 65 बच्चों को मंत्र दीक्षा दी व नवकार मंत्र का महत्व बताया व जीवन भर नशामुक्त रहने, सभी से मैत्री भाव रखने व कम से कम 27 नवकार मंत्र प्रतिदिन जप करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम मे आर्शी प्रियांश दख के 9 उपवास की तपस्या के उपलक्ष मे सभा, महिला मंडल व युवक परिषद के पदाधिकारी ने अभिनन्दन किया। दख परिवार की ओर से तप अभिनंदन पर सुमधुर गीतिका की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम मे सभी बच्चों को प्रोत्साहन रूप मे पुरस्कृत किया गया। उपहार के प्रयोजक के रूप मे स्व. अमृतलाल जी व स्व. मोहनबाई गाँधी की स्मृति मे सुनील जी, शरद जी व संजय जी गाँधी परिवार का सहयोग प्राप्त हुआ। युवक परिषद द्वारा प्रयोजक परिवार का मोमेंटो से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम मे युवक परिषद परामर्शक रवि दख, संयम गाँधी, हेमंत दख, जीतेन्द्र कोठारी, सभा मंत्री मनीष बरबेटा, निवर्तमान अध्यक्ष सिद्धार्थ गाँधी, महिला मंडल अध्यक्षा अनिता मांडोत, मंत्री ममता गाँधी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष ज्योति पीपाड़ा, मंत्री ज्योति दख, सभा सहमंत्री विकास भाँगु, अर्पण कांसवा, निपुण कोठारी, ज्ञानशाला प्रशिक्षिका साक्षी दख, समीक्षा दख, सारिका मेहता, संगीता मूणत, निशा दख आदि समाजजन बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन उपाध्यक्ष अंकित निमजा द्वारा व आभार संगठन मंत्री हितेश वोरा ने किया।

Play sound