शासकीय आई टी आई रतलाम में सत्र 2024 हेतु ऑनलाईन प्रवेश

रतलाम 8 अगस्त 2024। मध्यप्रदेश स्थित आई टी आई में संचालित पाठ्यक्रमों में ओपन (कन्वर्जन) राउण्ड अंतर्गत प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन www.dsd.mp.gov.in पर आगामी 14 अगस्त तक किए जा सकते है। इस राउण्ड में मध्यप्रदेश एवं मध्यप्रदेश राज्य के बाहर के इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त तक पंजीयन एवं पंजीयन में त्रुटि सुधार कर सकते है। इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन एवं उसमें सुधार करवा सकते है।
ऑनलाईन आवेदन, प्रवेश विवरणिका, प्रवेश चक्र एवं अन्य समस्त जानकारी इंटरनेट के माध्यम से अपने स्तर से अथवा ऑनलाईन सहायता केन्द्रों से www.dsd.mp.gov.in के माध्यम से अपने स्तर से या शासकीय आई टी आई, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में आकर प्राप्त की जा सकती है।

Play sound