
रतलाम। पति की मौत के बाद से परेशान महिला ने आर्थिक सहायता मिलने से परेशानी दूर होने पर एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया। अंबिका नगर निवासी राधाबाई परिहार के पति की डूबने से मृत्यु हो गई थी और शासन की योजनाओं की जानकारी के अभाव में किसी प्रकार से कोई सहायता नहीं मिल सकी थी। इसकी जानकारी मंडल अध्यक्ष विनोद यादव को मिलने पर उनके द्वारा मंत्री श्री काश्यप को अवगत कराया गया। उसके पश्चात श्री काश्यप के कार्यालय से मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी द्वारा राधाबाई को सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवेदन कराया गया। जिस पर महिला को आर्थिक सहायता के रूप में चार लाख रुपए की राशि शासन द्वारा प्रदान की गई। परेशानी के दौर में मिली आर्थिक सहायता से संबल मिलने पर राधाबाई मंत्री श्री काश्यप से मिलने उनके कार्यालय पहुंची और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।