प्रभु की पूजा अर्चना के साथ मना नेमिनाथ भगवान जन्म कल्याणक उत्सव

रतलाम। नेमिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक उत्सव पर शनिवार को सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकीज में पूजा अर्चना कराई गई। इस अवसर पर प्रभु भक्ति के सुमधुर भजनों ने समा बांध दिया। उपस्थित श्रावक, श्राविकाएं भी प्रभु भक्ति में डूबे नजर आए। प्रभु की पूजा, अर्चना वर्धमान तपोनिधि पूज्य आचार्य देव श्री नयचंद्रसागर सुरीश्वर जी म.सा. एवं गणिवर्य डॉ. अजीतचंद्र सागर जी म.सा. द्वारा कराई गई। श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई जैन श्री संघ गुजराती उपाश्रय रतलाम एवं श्री ऋषभदेव जी केसरीमल जी जैन श्वेतांबर पेढ़ी रतलाम के तत्वावधान में आयोजित प्रवचन श्रृंखला में बड़ी संख्या में श्रावक, श्राविकाएं उपस्थित रहे। श्री संघ एवं श्वेतांबर पेढ़ी ने समाजजनो से प्रवचन श्रृंखला में अधिक से अधिक उपस्थित रहकर धर्मलाभ लेने का आव्हान किया।

Play sound