हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम ने निकाली तिरंगा वाहन रैली

  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिक अपने घर, दुकान पर लगायें तिरंगा
  • नगर निगम द्वारा 10 स्थानों पर तिरंगा विक्रय की व्यवस्था

रतलाम 12 अगस्त । नगर के प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना ओर अधिक प्रबल किये जाने हेतु हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा तिरंगा वाहन रैली निकाली गई।
तिरंगा वाहन रैली की शुरूआत नगर निगम कार्यालय परिसर से हुई जो नगर निगम तिराहा, कॉलेज रोड, जेल रोड़, न्यू रोड़, दो बत्ती, लोकेन्द्र भवन रोड़, छत्रीपुल होते हुए नगर निगम कार्यालय परिसर पंहूची जहां रैली का समापन किया गया। रैली में नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी हाथो में झण्डा लेकर अपने-अपने वाहनों से रैली में सम्मिलित हुए ओर देश भक्ति के नारे लगाकर नागरिकों में देश प्रेम की भवना को ओर अधिक प्रबल किया।
महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी व पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि वे हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर व दुकानों में तिरंगा अवश्य लगाये और तिरंगे के साथ सेल्फी ले कर गूगल पर जा कर हर घर तिंरगा सर्च करके सेल्फी को अपलोड करे और सर्टिफिकेट डाउनलोड करें। झण्डा क्रय करने में नागरिकों को अगर किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वे अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड, अमृत सागर उद्यान, हरमाला पम्प हाउस, नगर निगम कार्यालय संपत्तिकर काउंटर, पांजरा पोल एनयूएलएम कार्यालय, माणक चौक वाचनालय, मानस भवन व कस्तुरबा नगर पानी की टंकी झोन कार्यालय से 25/- रूपये प्रति झण्डे के मान से क्रय कर सकते है।
आयोजित तिरंगा वाहन रैली में निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, महापौर परिषद सदस्य श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती हीना मेहता सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित थे।

Play sound