

रतलाम । इस वर्ष 15 अगस्त 2024 को हम अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। आजादी के इस महापर्व पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देशभर में हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के रंग खाकी के संग अभियान मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। अभियान की मूल भावना है कि लोग अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। इस संबंध में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव द्वारा भी समुचे मध्यप्रदेश में अभियान को हर्ष उल्लास से मानने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिसके तारतम्य में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश सुधीर कुमार सक्सेना जी के निर्देशानुसार दिनांक 09 से 15 अगस्त तक आजादी के रंग खाकी के संग अभियान आयोजित किया जा रहा है जिसके तारतम्य में आज दिनांक 12.08.2024 को पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के नेतृत्व में एवं अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के कुशल मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रतलाम शहर मे तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया।
उक्त तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस लाइन रतलाम से राहुल कुमार लोढा पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा किया गया। उक्त यात्रा पुलिस लाइन रतलाम से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर समापन किया गया, उक्त तिरंगा यात्रा में पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा, अतिरिक्त पुलिस अधोक्षक रतलाम राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण अभिलाष भलावी उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल राय, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका सिंह ठाकुर, सूबेदार कैलाश बघेल, पुलिस लाईन रतलाम बल, स्कूल के बच्चे एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी व शहर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुये जिन्होने अपने-अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।