





रतलाम। अंकुश श्रीवास्तव युवा संकल्प ग्रुप के तत्वाधान में 11 जुलाई रविवार को दो बत्ती के विशाल चौराहे पर भव्य और दिव्य महाआरती का आयोजन श्रावण मास के पवित्र माह में रविवार के दिन आयोजित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में दिव्य संत अनन्त विभूषित श्री श्री 1008 देवस्वरूप जी महाराज (अखण्ड ज्ञान आश्रम ), घटवास से प.पू. गुरु देव स्वामी संस्कार ऋषि आचार्य दिनेश जी व्यास, अनन्त विभूषित श्री नील भारती जी महाराज ( दत्त अखाड़ा, उज्जैन ) परम पूज्य स्वामी सुजानानंद जी महाराज ( अखण्ड ज्ञान आश्रम ) महर्षि संजय शिवशंकर दवे, पीठाधीश्वर वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान पीठ परम् पूज्य आचार्य सौरभ जी महाराज (अखंड ज्ञान आश्रम), परम पूज्य गुरुवर सस्वतानंद जी महाराज ( ज्ञान आश्रम ), परम पूज्य गुरुदेव नारायण जी व्यास, आचार्य शंकर वेद कर्मकांड गुरुकुल रतलाम, परम पूज्य आचार्य नरेन्द्र शर्मा दंतोड़िया और साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पूर्व मंत्री म.प्र. शासन हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भाटी, प्रदेश समिति सदस्य निमिष व्यास, प्रवीण सोनी, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, पार्षद योगेश पापटवाल , भाजपा नेता अशोक चौटाला, राकेश मिश्रा, निलेश पटेल और अश्विन जायसवाल, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय आदि पार्षदगण, भाजपा के कई गणमान्य सदस्य, युवा समाजसेवी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जीतू घोरा जी के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से वातावरण शिवमय हो गया और सर्व मराठी भाषी संघ इंदौर के स्वाति युवराज कासिंद की टीम ने ढोल ताशा से वातावरण को भक्ति में रूप से गुंजित करके भक्तों के हृदय में एक शिवमय ऊर्जा का संचार किया।वैदिक गुरुकुल के बटुकों के द्वारा दिव्यमंत्र वाचन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जीव सेवा ही शिव सेवा है। उपरोक्त संदेश का अनुसरण करते हुए अंकुश श्रीवास्तव के द्वारा इस वर्ष से कुछ संस्थाओं और समाजसेवियों का सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र के लिए किया गया। जिनमे मुख्य रूप से अखिल विश्व गायत्री परिवार रतलाम नगर ट्रस्ट, श्रीमंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल, सेवा वीर परिवार, हेल्पिंग हैंड रोनी, वृक्षारोपण के लिए मयंक सोमानी, ऐश्वर्य सोमानी और बिजी ग्रुप के सदस्यों का और युवा पंडित गोपाल सांवरा एवं नगर को स्वच्छता से जोड़े रखने के लिए हमारे सफाई कर्मचारी, कर्मवीर सैनिकों का सम्मान भी वार्ड क्रमांक 34 की टीम का सम्मान करके किया गया।
महा आरती के पश्चात युवा संकल्प ग्रुप के अंकुश श्रीवास्तव द्वारा आभार माना गया और मंच का संचालन विकास शैवाल द्वारा किया गया।