




रतलाम। श्रावण मास की नाग पंचमी पर्व पर 80 फीट रोड स्नेह नगर स्थित शिव शक्ति वासुकी धाम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमे प्रातः 06 बजे नागराज वासुकी की भोर आरती की गई। इसके पश्चात प्रातः 08:00 बजे कलश यात्रा रिमझिम बारिश के बीच हुई। जिसमें भक्त गण नाचते झूमते हुए कलश यात्रा में निकले जो मंदिर से प्रारंभ हुई जो कॉलोनी में भ्रमण करते हुए वापस मंदिर में पहुंची तथा 11 लीटर दुध से सहस्त्रधारा अभिषेक, करीब 18 प्रकार की सामग्री से विशेष पूजन व श्रृंगार के बाद नागराज वासुकी की महाआरती की गई । प्रातः 11:00 बजे से यज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ कुंड पर पांच जोड़े बैठें। यजमान भगवती शंकर, मांगीलाल पांडे, सत्यनारायण राठौड, प्रेम प्रजापत, हिम्मत पंवार सपत्नी विराजित होकर यज्ञ संपन्न किया तथा सायं 4:30 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात आरती की गई। सांय 5:30 बजे महाप्रसादी का वितरण किया गया । सायं 7:30 बजे सत्संग व भजन संध्या रही जिसमें श्रोताओं ने खूब नृत्य किया और आनंद लिया। अपना सेवक जान के बाबा चरणों में अपना लो जैसे भजन जाएंगे । रात्रि 11:00 बजे शयन आरती एवं प्रसाद वितरण की गई। उक्त जानकारी स्नेह नगर अध्यक्षा चेतना पाटीदार ने देते हुए बताया कि प्रति रविवार को वासुकी महाराज का विशेष पूजन और अभिषेक किया जाता है तथा प्रति उजियारी पंचमी (शुक्ल पक्ष) पर 11 लीटर दूध से अभिषेक, विशेष श्रृंगार हवन और आरती की जाती है। जिसके माध्यम से आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।