हर घर तिरंगा अभियान : भाजपा ने महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर किया माल्यार्पण

रतलाम 13 अगस्त 2024। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत् मंगलवार को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत् भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता का कार्य कर प्रतिमाओ पर माल्यार्पण किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि तिरंगा हर भारतीय के लिए आन बान शान का प्रतीक है। भाजपा पूरे देश मे राष्ट्रप्रेम की भावना जगा रही है। उन्होने अलकापुरी चौराहा स्थित भारत माता की प्रतिमा से अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद डॉ.ष्यामा प्रसाद मुखर्जी की 80 फीट रोड़ स्थित प्रतिमा एवं स्वामी विवेकानंद की वाणिज्य महाविघालय स्थित प्रतिमा पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला मंत्री नेहा मेहर,मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित,मंडल उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, धीरज प्रजापत, राजेश पांचाल, राजेन्द्र पाटीदार, प्रकाश बंशीवाल, एमआईसी. सदस्य भगत भदौरिया, पप्पू पुरोहित, पार्षद देवश्री पुरोहित, निशा सोमानी, अनिता वसावा, बलराम भट्ट, वरिष्ठ नेता पवन सोमानी, राकेश मिश्रा, देवशंकर पांण्डेय, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा, मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतन टांक, भावना गुर्जर, संजय पाण्डेय, विजय पाटीदार, दीपक राजपुरोहित, तन्मय त्रिवेदी, शीवम् पुरोहित, शुभम टांक, जयेश वसावा, वैभव उपाध्याय, नारायण सांखला, सारिका दीक्षित, प्रीती तोमर, अर्चना शर्मा, शीतल पांचाल, हरिश यादव, प्रकाश परवाना, आनंद पालीवाल, अभय कांबले, चंद्रेश राजोरा, अशोक ओझा, अखिलेश कनेरीया, आशीष चौहान, प्रवीण उपाध्याय,राहुल जाधव,संदीप मौर्यउपस्थित रहे ।
इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतन टांक के नेतृत्व मे झंडा वितरण भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा ने किया एवं आभार धीरज प्रजापत ने माना।