शासन दीपक श्री हेमंतमुनि जी मसा के निश्रा मे 500 से अधिक लोगों ने 9 सामायिक आयोजन में भाग लिया

रतलाम । श्री साधुमार्गी जैन संघ के अंतर्गत चल रहे चातुर्मास आचार्य भगवान श्री रामलाल जी म सा व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी मसा के आज्ञानुवर्ती शासन दीपक हेमंत मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा के पावन सानिध्य में 500 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने 9 सामायिक एक साथ करने का लाभ लिया। उपरोक्त जानकारी देते हुए उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि जिसमें 8 वर्ष से 18 वर्ष के 60 से अधिक बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे से समता शाखा तपश्चात प्रवचन रामेश चालीसा भजन संध्या प्रश्नोत्तरी आदि कार्यक्रम समता शीतल पैलेस पर आयोजित हुए। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष श्री कांतिलाल छाजेड़ समता युवा संघ के अध्यक्ष अर्पित गांधी महिला मंडल की अध्यक्ष किरण चंडालिया बहु मंडल के अध्यक्ष सोनाली गोलेछा, बालक मंडल के अध्यक्ष अनंत कोठारी, बालिका मंडल के अध्यक्ष इशिता चोपड़ा आदि ने अपने भाव रखें। कार्यक्रम का संचालन मंत्री अशोक पिरोदिया ने किया।
कार्यक्रम में शासन दीपिका महासती सरोज बालाजी महाराज साहब के संथारा मरण के पश्चात उनका गुनानुवाद भी किया गया। इसमें संघ के कई पदाधिकारी और वरिष्ठों ने उनके दीक्षा पर्याय से लेकर अभी तक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रति अपने भाव रखें।