रतलाम में भी रक्षाबंधन महोत्सव मनाएगी भाजपा

रतलाम 13 अगस्त 2024 । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी रक्षाबंधन का पर्व उत्साह उल्लास से मना रही है। रतलाम मे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे 14 अगस्त को रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव मे जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय के निमंत्रण पर सेकड़ो बहनें उपस्थित रहेगी। महोत्सव का आयोजन 14 अगस्त को दोपहर 12ः30 बजे सैलाना रोड़ स्थित अमृत गार्डन मे किया गया है। भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोश्ठ पदाधिकरीयों ने कार्यकर्ताओं एवं लाडली बहनों से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित होने का आव्हान किया।

Play sound