डॉ.बाफना प्रदेश अध्यक्ष, दुग्गड प्रदेश महासचिव मनोनीत

आल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ इंडिया (आईजा) के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया मुंबई ने मध्यप्रदेश इकाई का गठन

जावरा (अभय सुराणा) । आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश की इकाई की करी घोषणा जिसके अनुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना बड़ावडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सुराना बड़वाह, महावीर जैन मंदसौर, महासचिव दीपक दुग्गड इंदौर, सचिव सुनील नाहर शाजापुर, कोषाध्यक्ष विभोर चोपड़ा नागदा जंक्शन, संगठन मंत्री आशीष जैन इंदौर, जीवदया चेयरमैन रिंकेश जैन देवास, मानव सेवा चेयरमैन अनिल लोढ़ा इंदौर, मीडिया प्रभारी अनूप भंडारी मेघनगर, प्रदेश प्रवक्ता अजय सेठिया थांदला को मनोनीत किया है।
इसी तरह रमेश धारीवाल कुक्षी, अभय जैन भैया उज्जैन, सुरेंद्र ललवानी रतलाम, अटल राजेंद्र जैन दमोह को प्रदेश इकाई संरक्षक नियुक्त किया गया है।