भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली टेक्टर तिरंगा यात्रा

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला रतलाम द्वारा आलोट विधानसभा ओर सैलाना विधान सभा में बाइक और टैक्टर वाहन से तिरंगा यात्रा निकाली गई आलोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चिंतामणि मालवीय, सांसद अनिल फिरोजिया, जनपद अध्यक्ष कालू सिंह , जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव, सभी मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल द्वारा दी ।