भगवा स्वयं सेवक संघ ने वृक्षारोपण कर फहराया तिरंगा

रतलाम। भगवा स्वयं सेवक संघ (Bss) संगठन के रतलाम शहर एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यो द्वारा आसपास के सभी दुकानदारों के सहयोग से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 78 वी वर्ष गांठ पर त्रिपोलिया गेट अमृत सागर तालाब स्थित सुलभ कांप्लेक्स के बाहर झंडा वंदन कर तालाब किनारे बने नवनिर्मित गार्डन में गुलमोहर एवं जामुन का पौधा लगाकर आजादी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
झंडा वंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवा स्वयं सेवक संघ संगठन के मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने संगठन के सभी साथियों एवं व्यापारीयो के साथ राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल के समीप निगम द्वारा नवनिर्मित गार्डन में बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हमारे देश के उन सभी वीर बलिदानी सैनिकों की याद में श्री जैन ने अपने सभी साथियों के साथ पोधा रोपण किया।
झंडा वंदन कार्यक्रम में भगवा स्वयं सेवक संघ के रतलाम जिला अध्यक्ष दिनेश सोवंचा, शहर अध्यक्ष नवीन पवार, सचिव संतोष दास बैरागी, भवानी पेंटर,प्रवीण वाघेला, भीम भाई, सुभाष चोपड़ा,ईश्वरलाल जटिया, राम कुमावत, विकास पांचाल, सोनू सेन सहित आसपास के अनेक व्यापारीगण मौजूद थे।

Play sound