दिगंबर जैन संभव महिला मंडल द्वारा झंडा वंदन कर अध्ययन सामग्री एवं स्कूल यूनिफार्म वितरण की

रतलाम। 15 अगस्त गुरुवार को संभव महिला मंडल दिगंबर जैन हाथी वाला मंदिर रतलाम द्वारा सामाजिक कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम मुंशीपाड़ा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के बच्चों के साथ झंडा वंदन कर सभी बच्चों को अध्ययन सामग्री व स्कूल यूनिफॉर्म भी वितरित की गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष आयुषी पानोला और सचिव शालिनी गड़ीया द्वारा बताया गया की विद्यालय के बच्चों द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत किया गया और बच्चों द्वारा कई प्रस्तुतियां दी गई । जिसमें बच्चों ने हम सब का मन मोह लिया।कोषध्यक्ष आयुषी दोषी ने बताया कि समाज के सभी परिवारों द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई।जिससे विद्यालय के सभी बच्चों की आवश्यकतानुसार मदद करने में सफल रहे ।
सभी सदस्यों ने प्रथम बार यह सेवा कार्य कर अपने आप को गौरवान्वित आगे भी करते रहेंगे, ऐसा संकल्प लिया । उक्त जानकारी संस्था सदस्य सरोज जैन ने दी।