
रतलाम। 15 अगस्त 2024 गुरुवार को दी ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंटस एसोसिएशन रतलाम के द्वारा श्रीमंत माधवराव सिंधिया कृषि उपज मंडी महू रोड स्थित व्यापारी हाल में प्रातः 10:30 बजे भारतमाता की आरती के पश्चात संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र चतर द्वारा झण्डावंदन कर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इसके पश्चात संस्था सदस्य अशोक सोमानी (जुगनू सेठ) द्वारा मृत्यु उपरांत अपनी देह मेडिकल कालेज को दान करने पर उनका स्वागत किया गया।
इसके पश्चात पड़ोसी राष्ट्र बांग्लादेश में इस्लाम के नाम पर कट्टरपंथी बांग्लादेशी मुसलमानो द्वारा हमारे निर्दोष हिंदू भाइयों, उनके परिवार जनों की हत्या, लूट ,उनकी बहन बेटियों के अपहरण तथा सामूहिक बलात्कार की घटनाओं, मंदिरों में आग लगाने की घटनाए और हिंदुओं के खून की प्यासी भीड़ की जानकारी समाचार माध्यमों से सभी व्यापारी बंधुओ तक पहुंच रही है, संस्था द्वारा इस अत्याचार के खिलाफ सर्वानुमति से कड़ा विरोध करते हुए भारत सरकार से इस हैवानियत के खिलाफ एवं उनकी सुरक्षा की मांग का प्रस्ताव पास किया गया।
इस अवसर पर दी ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र चतर, मंडी व्यापारी युवा संघ अध्यक्ष दिलीप मेहता, पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि मनोज जैन, अभय सेठिया, वर्धमान बरडिया, हेमकांत दवे, डा. बी.एल.मेहता, सैय्यद मुक्तियार अली, कैलाश औरा, राजेंद्र बाफना, धर्मेन्द्र माहेश्वरी, अमित बरडिया, अमृत कटारिया, प्रभात सुराना, संजय जैन, सुरेश बाहेती, पंकज जैन, अमीत मेहता, हरीश शर्मा, मनीष चोपड़ा, सुगनचंद जैन, मुशताक अली, राघव परवाल आदि व्यापारी साथी उपस्थित थे।