टू व्हीलर ऑटो गैरेज संगठन द्वारा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

रतलाम। टू व्हीलर ऑटो गैरेज संगठन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा वंदन शास्त्री नगर एकता ऑटो गैरेज पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय दरोगा मुकेश खरे की उपस्थिति में संस्था अध्यक्ष गोविंद काकानी, महासचिव राजेश रांका एवं पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया। अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष मेहमुद शेरानी, मंत्री साबिर रहमानी, प्रचार मंत्री प्रहलाद पाटीदार, मोहन कसेरा, रविन्द्र शर्मा, अर्जुन भाई, अनिल आचार्य, नरेश भाई, गफ्फार भाई, विक्रम भाई, बसंत टाक, आदि ने एसोसिएशन के सदस्य बंधु की उपस्थिति में किया। आभार उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गैरेज मालिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Play sound