राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद व परिवार रतलाम द्वारा ध्वजारोहण और वृक्षारोपण किया गया

रतलाम। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् व परिषद परिवार के तत्वाधान मे गुरुदेव पुण्य सम्राट श्रीमद् जयन्तसेनसूरीश्वरजी महाराजा साहब के अनन्य भक्त, पर्यावरण प्रेमी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिस्तुतिक श्रीसंघ, स्व. श्री किशोर जी खीमावत की स्मृति मे वृक्षारोपण” एक पेड़ माँ के नाम” प्रकल्प पर एवं ध्वजारोहण में चातुर्मास्थ विराजित पूज्य साध्वी जी भगवंत श्री अनन्त गुणा श्री जी आदि ठाणा की निश्रा मे त्रिस्तुतिक श्री संघ अध्यक्ष सुशील जी छाजेड़, नवयुवक परिषद अध्यक्ष दीपक खेड़ावाला, प्रो विजय जी जैन ने ध्वज वंदन किया और राष्ट्रीय गीत गाया गया। तत्पश्चात मिठाई वितरित की गयी। वहां से सभी सामुहिक रूप से धोलावाड रोड पर स्थित अपना घर गए जहां पर पुण्य सम्राट गुरुदेव श्री जयंत सेन सूरी जी महाराज साहब की तस्वीर भेट की गयी और वहा पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण (ट्री गार्ड सहित) किया गया। इस अवसर पर महिला व बहु परिषद ने अपना घर की आजीवन सदस्यता ली नवयुवक व तरुण परिषद ने वहा पर आवश्यकता होने पर एलईडी टीवी व इंवेटर्र बैटरी प्रदान करने की सहमति दी और अपना घर मे पुण्य सम्राट गुरुदेव श्री की पुण्य सप्तमी का एक वर्ष की नवकारसी का लाभ सतीश रखबचंद जी खेड़ा वाला परिवार ने लिया।
इस अवसर पर श्री संघ, नवयुवक, महिला, बहु, तरुण, बालिका परिषद के सदस्यों के साथ वृक्षारोपण लाभार्थी परिवार सहित आदि सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के मिठाई और स्वल्पाहार का लाभ प्रो. विजय जी जैन परिवार ने लिया कार्यक्रम का संचालन प्रवीन संघवी ने किया आभार सचिव सन्नी पोरवाल ने माना।