
जावरा(अभय सुराणा) । हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा के नेतृत्व में श्री अष्टपद तीर्थ के दर्शन के साथ ही तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में 2 वर्ष के बच्चे से लेकर 85 वर्ष की महिला ने शामिल होकर एक अनोखी मिसाल कायम करी। इस अवसर सुराणा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है की प्रभु दर्शनों के साथ ऐसी पवित्र जगह पर न सिर्फ मध्य प्रदेश वर्न महाराष्ट्र वह गुजरात से आये साधार्मिक भाई बहनों ने की बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। श्रीमती दमयंती जैन मुंबई ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पर्व हमें हमारा सीना गर्व से ऊंचा करने का अवसर देता है क्योंकि आजादी के दीवानों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई ।कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध विधिकारक पंकज चोपड़ा ने किया ,आभार प्रदर्शन संजय सुराणा ने माना।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थित
श्रीमती रमिला देवी जैन लीमडी श्रीमती दमयंती दंड मुंबई श्रीमती रेखा अभय सुराणा, कुणाल मनाली दंड मुंबई, खुशबू वरुण पंकज किरण चोपड़ा, विभा गीतेंद्र शाह निलेश प्रियंका सुराणा अनमोल प्रविशा सुराना दिव्या रौनक सुराणा प्रसिद्ध भजन गायक वत्सल चोपड़ा सुहानी आकाश अवि कुशाग्र प्रचेत अयांश अनुष्का अदु अवयां जिनीषा आदि उपस्थित थे।