जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा यह आयोजन एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल प्रधान अध्यापिका श्रीमती चंदा मईडा द्वारा ग्रुप के अध्यक्ष सचिव उपाध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष आदि का स्वागत किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण ग्रुप अध्यक्ष वैभव रांका एवं संस्था प्राचार्य द्वारा किया गया. ग्रुप सदस्य विलेश जैन द्वारा विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को कॉपी बॉलपेन आदि सामग्री वितरण किया। सभी बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
अध्यक्ष वैभव रांका ने बताया कि ग्रुप द्वारा समय-समय पर स्कूल में अनेक कार्य किया जा रहे हैं और आगे भी ग्रुप सतत अपना सहयोग स्कूल को प्रदान करेगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ रोशन तिवारी, अंजना पुरोहित, माया चौहान, गायत्री रेवलिया एवं जैन सोशल ग्रुप पूर्व अध्यक्ष अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा, उपाध्यक्ष राहुल छाजेड़, ग्रुप सदस्य यतेंद्र मेहता, नवदीप मूणत, वीरेंद्र कटारिया, अभय लोढा, हर्ष जैन, पारस मेहता कमलेश कोठारी उज्जवल कोठारी वैभव मूणत तरुण मूणत आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष रेड्डी एवं आभार श्री आरीफ मंसूरी एवं ग्रुप सचिव सौरभ मूणत द्वारा किया गया