




जावरा (अभय सुराणा) । तप की महिमा का सुन्दर वर्णन करते हुए कहा की एक दिवार तोड़ने के लिए बड़ी हतोड़ी ही काफी है लेकिन अगर एक मकान तोडना है तो JCB मशीन बुलाना पड़ती है और अगर बहुत मजबूत चट्टान को तोडना है तो बारूदी सुरंग लगाना पड़ता है । इसी प्रकार मानव जीवन में कुछ कर्म तो हतोड़ी रूपी एकासन आयम्बिल की तपस्या से टूट जाते है और कुछ कर्म JCB मशीन रूपी आठ-ग्यारह उपवास की तपस्या से टूट जायेंगे लेकिन कुछ निर्वाचित कर्म सामान्य साधनों से नहीं टूटेंगे वह कर्म सिद्धितप जेसी महान तपस्या से ही टूट सकते है ।
उक्त उद्गार जनता परिसर पर चल रहे आत्म शुद्धि चातुर्मास पर परम पूज्य मुनिराज श्री चन्द्रयश विजय जी म.सा. ने कहे आपने कहा एक सिद्धि तप की तपस्या करने से अनंत कर्मो की निर्जरा हो सकती है बस करने वाले के मन के भाव पवित्र व उत्कृष्ट होने चाहिए । क्यूकी जो स्वय परमात्मा का आचरण करने वाले थे वह भी तप के माध्यम से ही आगे बड़े है । जीवन में व्यक्ति की पूजा नहीं होती उसके द्वारा किये गए महान कार्यो और तप की पूजा होती है ।
240 सिद्धितप आराधको का पद पक्षालन एवं वघमना का भव्य एतिहासिक आयोजन का लाभ समाज रत्न स्व श्री ज्ञानचन्द जी,अनिल जी,अभय,चिराग चोपड़ा एवं स्व सुजानमल जी,समीरमल जी,संजय,संदीप आचलिया परिवार ने लिया । छट्टी पारी के बियासने का लाभ स्व बाबूलाल जी,सुनील राजेश,अंकुश,अंकित,ऋषभ वरमेचा परिवार एवं स्व केशरीमल जी,धरमचंद,अनिल,पियूष,राहुल,चेतन चपडोद परिवार ने लिया ।
समस्त आराधको की एक जेसी वेशभूषा समारोह को सुन्दरता प्रदान कर रही थी । पद पक्षालन एवं वघमना का आयोजन के वे खूबसूरत पल ने धर्म सभा के प्रत्येक सदस्य को भाव विभोर कर दिया ! उन सुखद पालो की अनुभूति प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में स्मृति पटल पर अंकित रहेगी ! महोत्सव में जैन संगीतकार संघवी दीपक करण पुरिया प्रतापगढ़,देवेश जैन इंदौर,त्रिलोक मोदी अहमदाबाद,हर्ष मेहता इंदौर,चिराग चोपडा जावरा ने आयोजन में प्रभु भक्ति से जोरदार सभा बंधी ।
इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड़,सहमंत्री राजेश वरमेचा,कोषाध्यक्ष विनोद वरमेचा,चातुर्मास समिति अध्यक्ष धरमचंद चपडोद,मंत्री पारस ओसतवाल,कोषाध्यक्ष अभय चोपडा,संयोजक अजय सकलेचा,संतोष नाकोडा,सुनील कोठारी नागदा,मनोज मेहता एडवोकेट,चन्दनमल छाजेड,बाबूलाल खेमसरा,प्रकाश चोरडिया,सुशिल संघवी,नागिन चन्द सकलेचा,सराफ प्रकाश काठेड,सुरेश लुक्कड़,कमल नाहटा,देवेन्द्र मूणत,अजित चत्तर,सुभाष टुकडिया,मुकेश मेहता,विजय धारीवाल,शरद डूंगरवाल,राकेश मेहता,महेन्द्र समन्द्रिया,भावेश तातेड,पारस बरडीया,मोतीलाल चपडोद,विमल सिसोदिया,अभय सुराना,प्रो.cm मेहता,विरेंद्र सिसोदिया,प्रदीप सिसोदिया,प्रयंक धारीवाल,अर्पित चत्तर,विनीत लुक्कड़,अजय आचलिया,अभय काठेड,राहुल चपडोद,रवि खारीवाल,सचिन संघवी,तपन नाहटा,दिनेश भंडारी,विरेंद्र खेमसरा,नरेन्द्र काठेड,धर्मेश खारीवाल आदि उपस्थित थे । उक्त जानकारी प्रचार संयोजक शिखर चन्द्र धारीवाल,विरेंद्र सेठिया ने दी ।