म.प्र. गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों के भवनों को फ्री होल्ड किये जाने हेतु की चर्चा

रतलाम 24 अगस्त । मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के भवनों के रहवासियों को लीजरेंट व नामांतरण की दोहरी प्रक्रिया से निजात दिलाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल उज्जैन संभाग उज्जैन के उपायुक्त श्री यशवंत जी से मुलाकात की।
महापौर प्रहलाद पटेल ने मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल उज्जैन संभाग उज्जैन के उपायुक्त यशवंत जी को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल की कॉलोनियों में अधिकांश मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के नागरिक निवास करते है। अधिकांश कॉलोनियों का नगर निगम में हस्तान्तरण हो चुका है तथा उन सभी कॉलोनियों में नगर निगम द्वारा मुलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराई जा रही है।
मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल द्वारा कॉलोनियों में निवासरत् नागरिकों से लीज रेन्ट एवं नामांतरण शुल्क आदि वसूल किया जा रहा है तथा इन क्षेत्रों में निवासरत् नागरिकों नगर निगम में भी नामांतरण एवं भवन अनुज्ञा आदि प्रक्रिया का पालन करना होता है इस दोहरी प्रक्रिया से नागरिकों को अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है। नागरिकों को दोहरी प्रक्रिया से ना गुजरना पड़े तथा अतिरिक्त आर्थिक भार ना पड़े इस हेतु मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल की सभी कॉलोनियों के भवनों को फ्री होल्ड किया जाये।