
पिपलौदा (प्रफुल्ल जैन) । मध्यप्रदेश ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जावरा पहुचे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सांसद सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया व विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय की उपस्थिति में प्रकाश जायसवाल, कानाजी धनगर, नाथूलाल बोस, यशपाल सिंह, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन, नारायण धनगर, भँवरगिरी गोस्वामी, मनमोहन सिंह, देवेंद्र शर्मा, मोहित वोरा, शरद भट्ट, संजय सोलंकी, योगेंद्र देराश्री, राहुल चन्द्रवंशी, विक्रम देराश्री, अभिषेक शर्मा आदि द्वारा पुष्पमाला से सम्मान कर प्रशिद्ध होरी हनुमानजी की तस्वीर भेट की गई।