धर्मनिष्ठ श्राविका कमलाबाई ढाबरिया का निधन

रतलाम। स्वर्गीय सेठ बाबूलाल ढाबरिया की धर्म सहायिका एवं धर्मनिष्ठ श्राविका कमलाबाई ढाबरिया का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से समाज में अपूरणीय क्षति हुई एवं जैन समाज में शोक छा गया। वे अशोक, अनिल, विजय की माताजी एवं अमित, पुनीत की दादीजी तथा विवान की परदादीजी थे। वे नियमित धर्म आराधना आदि के साथ प्रतिदिन विभिन्न नियम भी करते थे। वे लंबे समय से अस्वस्थ्य थे। स्वस्थ्य रहते हुए साधु साध्वीजी के दर्शन, मांगलिक, व्याख्यान आदि का अच्छा लाभ लिया।  अमलतास कॉलोनी स्थित निवास से निकली अंतिम यात्रा में जैन समाज के अलावा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के अलावा नगर एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने सम्मिलित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय त्रिवेणी मुक्तिधाम पर उनके पुत्रों, पोते व पड़पोते ने मुखाग्नि दी।