पर्युषण महापर्व प्रारंभ होने के पहले जिनालय शुद्धिकरण का पावन कार्य उत्साहपूर्वक किया गया

रतलाम 25 अगस्त। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री श्रेयांसनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर अलकापुरी में पर्युषण महापर्व प्रारंभ होने के पहले जिनालय शुद्धिकरण का पावन कार्य धर्ममय वातावरण में उत्साहपूर्वक किया गया। प्रातःकाल से ही श्रावक श्राविकाएं पूजा के वस्त्र धारण कर प्रतिमाजी प्रक्षालन और जिनालय शुद्धिकरण के लिए एकत्र होना शुरु हो गए थे।
शुद्धिकरण पश्चात विधिपूर्वक स्नात्र पूजन की गई। आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सुश्री शशि छजलानी, कविता मेहता, सलोनी, जया मूणत, धैर्या, प्रशम, दिलीप गेलड़ा, पुखराज चंडालिया विरेन्द्र चोपड़ा, अनीता चोपड़ा, प्रियेश छाजेड़, रमेश कोठारी, जयंतीलाल जैन, सारिका गेलड़ा, अशोक भंडारी, मोक्ष गांधी, अंकित गेलड़ा, ज्योति तरुण गोखरु,, उषा बेन आदि ने सम्मिलित होकर जिनालय शुद्धिकरण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

Play sound