आचार्य शंकर वेद गुरुकुल रतलाम में पौधा रोपण

शक्ति, आशा, सद्भाव और जीवन चक्र का प्रतीक हैं पेड : प्रदीप पाण्‍डेय पूर्व प्रदेश उपाध्‍यक्ष म.प्र. जन अभियान परिषद

रतलाम। म.प्र. जन अभियान परिषद रतलाम के द्वारा आचार्य शंकर वेद गुरूकुल केसर कुंदन सैलाना रोड रतलाम में ‘’ एक पेड मॉ के नाम अभियान’’ के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही गुरूकुल के शिक्षा प्राप्‍त कर रहे बटुको से पर्यावरण सरंक्षण संवाद कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म.प्र. जन अभियान परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्‍यक्ष प्रदीप पाण्‍डेंय, विशेष अतिथि समाजसेवी व भाजपा महामंत्री निर्मल कटारिया, परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय, पार्षद धर्मेन्‍द्र व्‍यास, समाजसेवी  राकेश मिश्रा, समाजसेवी डॉ. भरत शर्मा, परिषद के विकासखण्‍ड समन्वयक शैलेन्‍द्र सिंह सोंलकी, समाजसेवी  चेतन व्यास कार्यक्रम की अध्‍यक्षता गुरुकुल संस्‍थापक संत श्री भागवताचार्य पंडित नेमिष्‍य नारायण व्यास के द्वारा कि गयी।
मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष म.प्र. जन अभियान परिषद प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि पेड़ शक्ति, आशा, सद्भाव और जीवन चक्र का प्रतीक हैं। पेड़ों में बहुत ज्यादा शक्तियाँ होती हैं। वे वायु की गुणवत्ता सुधारने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने, हमारे शहरों को ठंडा रखने, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करने, मिट्टी और जल संरक्षण में सुधार करने, आजीविका का समर्थन करने और हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लोगों की भलाई इन सब पर निर्भर करती है।
सृष्टि समाज सेवी संस्था के सतीश टांक, कर्मयुग फाउण्‍डेशन के शुभम पाण्‍डेय, नगर विकास प्रस्‍फुटन समिति के बालमुकुन्द योगी, नवश्रेष्‍ठ फाउंडेशन के योगेश जाट, शास्त्री पं. अश्विन व्यास बडी संख्‍या में बटुक उपस्थित रहे।

Play sound