
रतलाम। वेयर हाउसिंग कारपोरेशन से सेवानिवृत्त राजाबाबू जैन का असमायिक निधन होने पर राजेश सुराना ने पुत्र संजय जैन पौत्र हर्ष जैन एवम परिजनों को पुज्य पिताजी के नेत्रदान (कार्निया) दान करने की प्रेरणा दी। परिजनों द्वारा स्वीकृति देने पर नेत्रम संस्था द्वारा मेडिकल कालेज डीन अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर ,विनोद कुशवाह, दिव्या बाबू एवम गणेशीलाल बैरागी द्वारा मृतात्मा का कार्निया लिया। नेत्रंम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि नेत्रदान के लिए सक्रिय सदस्य शीतल भंसाली, आशीष काबरा ने अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर राजाबाबू जैन के निवास स्थान पर पंहुचे और नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोड़ा। नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोपाल पतरा वाला , मीनू माथुर, शीतल भंसाली, आशीष काबरा, श्रीकांत डोशी उपस्थित थे। नेत्रम परिवार द्वारा जनहित के इस निर्णय को लेकर जैन परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए साधुवाद दिया।