महापौर श्री पटेल ने सैलाना रोड़ डिवाईडर पर रोपे टर्मीनेरिया के पौधे

रतलाम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद श्रीमती अनिता-नागरसिंह चौहान की मंशानुसार इस वर्षा ऋतु में रतलाम नगर को ग्रीन रतलाम बनाने के उद्देश्य से महापौर प्रहलाद पटेल ने सैलाना रोड़ डिवाईडर पर नेता प्रतिपक्ष भगतसिंह भदौरिया के साथ टर्मीनेरिया के पौधो का रोपण कर उनकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाये। इसके अलावा सागोद गौशाला व वार्ड क्रमांक 22 के उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के 105 पौधो का रोपण किया गया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर के नागरिकों से अपील की है कि वे इस वर्शा ऋतु में कम से कम एक पौधे का रोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लें ताकि पर्यावरण में सुधार होकर रतलाम नगर ग्रीन रतलाम बन सकें।

Play sound