

रतलाम, 26 अगस्त। परम पूज्य आचार्य श्री सागरानंद सूरीश्वर जी म.सा. के 150 वे जन्मोत्सव का समापन सोमवार को सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकीज में हुआ। इस अवसर पर आचार्य देव श्री नयचंद्रसागर सुरीश्वर जी म.सा. एवं गणिवर्य डॉ. अजीतचंद्र सागर जी म.सा. द्वारा सभी को सागर जी म.सा. द्वारा मालवा की धरा पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी गई, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
प्रवचन के दौरान आचार्य श्री द्वारा प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें श्रावक श्राविकाओं द्वारा अपने प्रश्न आचार्य श्री के समक्ष प्रस्तुत किए, जिनके उत्तर और समाधान आचार्य श्री द्वारा बताए गए। श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई जैन श्री संघ गुजराती उपाश्रय रतलाम एवं श्री ऋषभदेव जी केसरीमल जी जैन श्वेतांबर पेढ़ी रतलाम ने समाजजनो से अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान किया है।