जावरा की बेटी ने चित्तौडगढ़ में अपना परचम लहराया

जावरा (अभय सुराणा) । चित्तौडगढ़ के अनंत रिसोर्ट में राज प्रोडक्शन चित्तौडगढ़ द्वारा आयोजित की गई । ब्राईडल मेकअप व ब्यूटीफुल आई प्रतियोगिता में जावरा की बेटी तनुजा फूलवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अवार्ड विजेता रही । उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की सिलेक्टेड 47 प्रतियोगी शामिल हुई थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रेया राठौर दिल्ली तथा प्राची गुप्ता दिल्ली ने तनुजा को ट्राफी देते हुए उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस सम्मान पर तनुजा के परिजनो व मित्रों ने बधाइयां प्रेषित की है ।

Play sound