संगठन की जान है भाजपा का हर कार्यकर्ता – प्रभारी परिहार

सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित

पिपलौदा (प्रफुल जैन )। भाजपा का हर सदस्य संगठन की जान होता है उनके परिश्रम , मेहनत व लगन के कारण ही पार्टी गाँव से लेकर केंद्र तक नेतृत्व करती है। सदस्यता तो सभी संगठन करते हैं लेकिन हमारा संगठन राष्ट्र निर्माण की बात करता है। पार्टी ने बड़ा लक्ष्य दिया है उस लक्ष्य को हासिल करना हम सबका कर्तव्य है उक्त बात महा सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी मण्डल द्वारा झाला चौराहा स्थित शिवाय पैलेस पर आयोजित बैठक में आलोट जनपद अध्यक्ष व मण्डल प्रभारी कालूसिंह परिहार ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से कही। अभियान के विधानसभा प्रभारी नंदकिशोर महावर, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह ने भाजपा संगठन महापर्व के अंतर्गत होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की।
1 सितंबर से प्रारम्भ होगा सदस्यता अभियान – गुडरखेड़ा
मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा ने बताया कि 1 सितंबर 2024 से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता लेंगे। इसके साथ ही सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। अभियान के कार्य विस्तार को लेकर शक्ति केंद्र प्रभारियों व सहप्रभारी की नियुक्ति की गई। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारतमाता, प.दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मालार्पण किया गया। भाजपा मण्डल महामंत्री दिनेश पाटीदार, उपाध्यक्ष कचरुलाल जाट, जोरावर सिंह कुशलगढ़, कारूलाल डांगी, नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, बाबूलाल साईराम आदी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन महामंत्री अशोक निनामा ने किया आभार कांतिलाल पाटीदार ने माना उक्त जानकारी मण्डल प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी प्रफुल जैन द्वारा दी गई।
बैठक में इनकी रही उपस्थित
बैठक में मण्डल उपाध्यक्ष भंवर धनगर, प्रकाश पाटीदार, लोकेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, गोपाल पटेल, गिरधारीलाल माली, भागीरथ पाटीदार, भेरू सिंह अयाना, सुरेंद्र सिंह, हेमंत पाटीदार, बालाराम पाटीदार, कमलेश पाटीदार, अशोक भटोडिया, नारायण धनगर, मनमोहन सिंह राणा, प्रवीण सिंह, नरेंद्र नागर, राजेश माली, मोहित वोरा, संजय सोलंकी, अर्जुन पाटीदार, शुभम सिंह, संजय धनगर, पंकज, राहुल चन्द्रवंशी आदि उपस्थित थे।