कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न

रतलाम। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन विधायक कार्यालय विसाजी मैन्शन स्टेशन रोड पर हुआ। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की । उन्होंने मंडल पदाधिकारियों, सयोंजक, सह संयोजक, मोर्चों के मंडल अध्यक्ष को सदस्यता के विभिन्न माध्यमों के बारे में जानकारी प्रदान की । साथ ही जिले और रतलाम को दिए गए लक्ष्य को कार्यकर्ता कैसे प्राप्त कर रतलाम विधानसभा का नाम कर सकते है, उसका मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं की उत्सुकता और प्रश्नों के उत्तर देकर भी उत्साह वर्द्धन किया। कार्यशाला को वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल ,मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मंडल प्रभारी जिला मंत्री सोना शर्मा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास ने भी सम्बोधित किया । संचालन मंडल महामंत्री राकेश परमार ने किया । आभार मंडल मंत्री एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा वोहरा ने माना।