शबरी मंडल में प्रत्येक बूथ से 300 सदस्य बनाने का लक्ष्य

सदस्यता कार्यशाला संपन्न

रतलाम । भाजपा के आगामी सदस्यता अभियान को लेकर ग्राम भाटी बडोदिया मे शबरी मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई । इसमे प्रत्येक बूथ से 300 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया।
भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से पूरे भारत मे प्रारम्भ होगा।
मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 100 सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य बने।
किसान मोर्चा जिला महामंत्री कन्हैयालाल पाटीदार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणावत, सदस्यता अभियान के प्रभारी मन्नालाल पाटीदार एवं वरिष्ठ नेता कैलाश पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हमें सदस्यता अभियान को प्रत्येक बूथ तक ले जाना है, जिले का लक्ष्य पूरा करने के लिए हमारे मंडल का कार्य प्रभावी हो इसके लिए हमारे सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करे।संचालन मंडल महामंत्री अमृतलाल पाटीदार ने किया तथा आभार पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर ने व्यक्त किया।इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।