
रतलाम। कल 29 अगस्त गुरुवार को दोपहर 3 से 6 तक गीता मंदिर पर एकादशी संकीर्तन नंद उत्सव मनाया जाएगा । इसमें पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा अपने सुमधुर कंठ से गोपाल भजन करेंगे। गोविंद चले आओ गोपाल चले आओ मुरलीधर माधव नंदलाल चले आओ आंखों में बसे हो तुम धड़कन में धड़कते हो तुम कुछ ऐसा करो भगवान सांसों में समा जाओ गोविंद चले आओ किए जाएंगे जिसमें महिलाएं भजन का आनंद लेगी। तथा बाल रूप में राधा और कृष्णा भी रहेंगे।कार्यक्रम में निवेदन कर्ता गीता देवी ठाकुर हरेंद्र सिंह राठौर, निर्मला बाबूलाल चौधरी, अनीता गोपाल चंद्र पालीवाल, अनीता महेश शर्मा, जय श्री सुधीर पंचारिया, मधु हरीश रतनावत है। मंदिर समिति एवं निवेदन कर्ता धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेवे।